AWD (All Wheel Drive) और 4WD (4 Wheel Drive) में क्या अन्तर होता है?

अगर आप कभी भी कहीं घूमने जाते हैं तो आपने कई ऐसी कारें जरूर देखी होंगी जिनपर 4WD या AWD ऐसा कुछ भी जरूर लिखा हुआ देखा होता है। कुछ लोगों को इन विषयों के बारे में ठीक जानकारी नहीं होती है तो वो इन दोनों चीजों का कार्य एक ही तरह का समझते हैं। लेकिन AWD और 4WD दोनों में एक अच्छा खासा अंतर होता है और दोनों अलग अलग तरह से कार्य करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिक्ल में AWD(All Wheel Drive) क्या होता है? 4WD(4 Wheel Drive) क्या होता है? AWD तथा 4WD में क्या अन्तर होता है? इस तरह के और भी सवालों के जबाब हम आप लोगों को इस आर्टिक्ल में देंगे।

AWD और 4WD में क्या अन्तर होता है?

आजकल AWD या ऑल व्हील ड्राइव का इस्तेमाल आमतौर पर उन सभी कारों में किया जाता है, जिनमें चारों पहिए एक साथ चलते हैं। वहीं दूसरी तरफ 4WD उन गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें ड़्राइवर 2WD यानी कि टू व्हील ड्राइव सिस्टम पर चलने वाली गाड़ी को एक मैकेनिकल सिस्टम के जरिए एक साथ चारों पहियों को चलाने के लिए मेनुयल सेट करना पड़ता है।

AWD या ऑल व्हील ड्राइव क्या होता है?

जैसा की नाम से स्पष्ट है कि ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए गाड़ी के आगे और पीछे के पहियों को हमेशा ताकत मिलती है। लेकिन इनमें भी दो बदलाव भी आते हैं। पहले बदलाव में चारों पहिए एक साथ लगातार चलते हैं, जिसे फुल टाइम ऑल व्हील ड्राइव भी कहा जाता है। जबकि दूसरे बदलाव में हम देखते है कि कार के सिर्फ 2 ही पहिये चलते है जब भी कार को कहीं से निकालने में दिक्कत होती है तो यह ऑटोमैटिक ही सारे पहियों को चलाने लगता है।

Also read: Anti Lock Braking System (ABS) क्या होता है?

AWD के फायदे और नुकसान क्या होते है?

4WD सिस्टम में चारों पहियों को समान पावर मिलती है, जिससे प्रत्येक पहिया एक ही रफ्तार से घूमता है। इसका फायदा तब होता है जब गाड़ी एक सीधी दिशा में दौड़ती है या फिर ऑफ रोडिंग के दौरान जहां गाड़ी फंसने की संभावना होती है और फिसलन होती है। लेकिन कंक्रीट और टूटी फूटी सड़कों पर इस 4WD सिस्टम का कोई ज्यादा फायदा नहीं है। वहीं AWD सिस्टम प्रत्येक पहियों को जरूरत के मुताबिक पावर देता है। जिससे ऑफरोडिंग में आसानी रहती है।

4WD या फोर व्हील ड्राइव क्या होता है?

AWD सिस्टम नया है जो कि अभी-अभी कुछ ही सालों में आया है, वहीं 4WD सिस्टम सबसे पुराना है। 4WD सीरियस ऑफरोडर्स की यह पहली पसंद है। वहीं AWD सिस्टम से इसकी तुलना करें, तो 4WD सिस्टम अधिक मजबूत हैं और आमतौर पर अधिक बीहड़ और खराब रास्तों पर बहुत अच्छे तरह से कार्य करता है। कई 4WD गाड़ियों में लो और हाई रेंज वाले गियरबॉक्स लगे होते हैं, जो ड्राइवर परिस्थितियों के मुताबिक चुनता है। इसमें लो गियर अधिक ट्रैक्शन वाली ऑफरोडिंग जगहों पर, जबकि हाई गियर बर्फ, रेतीले या पथरीली जगहों पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

Also read: Alloy Wheels क्या होते हैं? Alloy Wheels के फायदे तथा नुकसान

4WD के फायदे और नुकसान क्या हैं?

4WD सिस्टम प्रत्येक पहिये को समान मात्रा में पावर प्रदान करता है। इस सिस्टम में जिस भी टायर को ज्यादा ट्रैक्शन के लिए पावर की जरूरत होती है, तो लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल के जरिए पावर डिलीवरी होती है, जिससे कि वाहन किसी भी स्थान पर फसता नहीं है। वहीं आम सड़कों पर 4WD सिस्टम टू व्हील ड्राइव मोड में काम करता है। मौजूदा वक्त में आ रही गाड़ियों 4WD सिस्टम को और बेहतर बनाया गया है। वहीं अगर आप 2WD पसंद करते हैं तो 4WD आपको असहज लग सकता है लेकिन जरूरत के वक्त इसका इस्तेमाल अच्छा होता है। 4WD का इस्तेमाल होता है तो गाड़ी का माइलेज बहुत ही कम हो जाता है क्योंकि गाड़ी उस जगह पर बहुत ज्यादा पावर लगाती है।

Also Read: भारत में चलने वाली 10 सबसे सही और अच्छी Electric Cars

Conclusion

इस आर्टिक्ल में हमने आपको “AWD क्या होता है? 4WD क्या होता है? AWD तथा 4WD में क्या अन्तर होता है?” ऐसे ही और भी कई सवालों के जबाव हमने इस आर्टिक्ल में दिये है। इस तरह की और भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ CarsJankari वेबसाइट पर दी हुई हैं। जिनको आप बिना किसी खर्चे के पढ़ सकते हैं।
यदि आप लोगों को यह आर्टिक्ल पसंद आया हो तो आप इसको अपने दोस्तों को शेअर करके यह महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं।
धन्यवाद!