Anti Lock Braking System (ABS) क्या होता है? What is ABS System in Cars & Bike?

Anti Lock Braking System (ABS) क्या होता है? Anti Lock Braking System (ABS) कैसे कार्य करता है? यह आपके वाहन के लिए क्यों जरूरी है? पिछले 1 दिसम्बर से सरकार ने देश में सभी चारपहिया वाहनों की Manufacturing कम्पनी को निर्देश दिये हैं की वो अपने वाहनों में Anti Lock Braking System को जरूर शामिल करेंगे।

Anti Lock Braking System (ABS) क्यों जरूरी होता है?

आजकल की बढ़ती भीड़भाड़ एवं भागदौड़ वाली जिंदगी में वाहनों का इस्तेमाल करना बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया हो गयी है तथा बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ अपनी अपनी चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों में कुछ नए-नए सुरक्षा Features समय- समय पर जोड़ती रहती है। ABS भी एक सुरक्षा तकनीक है। इस आर्टिकल में हम आपको ABS क्या होता है तथा यह कैसे कार्य करता है एवं यह आपकी सुरक्षा में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Anti Lock Braking System (ABS) क्या होता है?

Anti Lock Braking System में हम देखें तो नाम से ही पता चलता है की यह एक Braking सिस्टम है और इसका इस्तेमाल हम वाहनों को सही समय पर रोकने के लिए करते हैं। ABS का इस्तेमाल बरसात वाले तथा गीले रास्तों पर बहुत ही ज्यादा किया जाता है। इस सिस्टम की प्रक्रिया बहुत तेज़ होती है। इस Process में सेकंड से भी बहुत कम समय लगता है। जब आप अचानक अपने वाहन में ब्रेक अप्लाई करते हैं तो यह Braking सिस्टम आपके वाहन को संतुलन एवं नियंत्रण प्रदान करता है।

जब आप अचानक ब्रेक लगाते हैं तो आपके वाहन के पहिये घूमना बंद कर देते हैं जिससे कि आपके वाहन के फिसलने का खतरा लगा रहता है जिससे आपका वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकता है और आप के भी शरीर में कुछ भी हानि हो सकती है तो ऐसे स्थानों पर Anti Lock Braking System (ABS) संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत ही सहायता प्रदान करता है। अगर आप कहीं लंबी दूरी तय करने के लिए लंबे तथा सीधे रास्ते पर बहुत अधिक स्पीड में अपने वाहन को चला रहे हैं और आपको कही भी Emergency में ब्रेक को अप्लाई करते हैं तो आपका वाहन तेज गति में होने के कारण दुर्घटना का शिकार हो सकता है लेकिन यदि आपके वाहन में Anti Lock Braking System है तो आपका वाहन बिना फिसले एवं बिना संतुलन खोये सही समय तथा सही जगह पर बिना किसी दुर्घटना के रुक जाता है।

Anti Lock Braking System में तीन भाग होते हैं जिसमें पहला भाग speed sensor, दूसरा भाग Hydraulic Control Unit तथा तीसरा भाग वाल्ब Electric Control यूनिट होता है। स्पीड Sensor का कार्य वाहन के सभी पहियों की स्पीड को Monitor करना होता है। Electric Control Unit (ECU) का कार्य पहियों की रफ्तार के अनुसार Sensor के द्वारा प्राप्त हुए Signals का फिल्टर करके उसकी गढ़ना करना होता है। सबसे आखिरी भाग Hydraulic Control Unit होता है जो की ECU द्वारा प्राप्त हुए सिगनल्स को Brake Anti Lock स्थिति में Apply करता है।

Also Read: Hydraulic Torque Converter क्या होता  है?

ABS कैसे कार्य करता है? How ABS works?

जब आप अपने वाहन के साथ कहीं भी जा रहे हैं तथा आप Brake अप्लाई करते हैं तो ABS Sensor की मदद से प्रत्येक पहिये की स्पीड पर पूरी तरह से देखरेख करता है इसी समय के बीच में  यह पहियो की घटती- बढ़ती गति को एकसमान गति में लेकर जाता है तथा दूसरा भाग जो की Electronic Control Unit (ECU) सिग्नल के अनुसार Brake को लगाने के लिए Signal देता है। किसी भी चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों जो की 125cc से ऊपर का है उसके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण Feature है तथा सरकार द्वारा हर कंपनी जो की वाहन निर्माता कंपनी है उनको अपने वाहनों में ABS को लगाने के लिए चेतावनी दी हुई है।

Conclusion

यदि आपको हमारे इस आर्टिक्ल में आपको आपकी पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है तो आप Comment में अपनी राय दर्ज कर सकते हैं। carsjankari.in पेज पर आपको इसी तरह की और जानकारी प्राप्त होंगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिक्ल अच्छा लगा हो तो आप इसको अपने दोस्तों तक शेयर कर सकते हैं।